अच्छा आप में से ऐसे बहुत सारे लोग हैं , जिनका Voter ID में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं , या अगर कोई मोबाइल नंबर लिंक भी हैं , तो हो सकता हैं की वो आपके पास नहीं हैं |

क्योंकि पुराने समय में जब Voter Id बनता था , तो उस समय परिवार में किसी का भी नंबर दे दिया जाता हैं , कई कई बार तो ऐसा होता हैं की हमारे Voter Id में जो मोबाइल नंबर लिंक हैं |
उसका सिम बंद होने के कारण किसी दुसरे व्यक्ति के पास चला जाता हैं , ऐसे में दोस्तों अगर आप भी अपने Voter Id में मोबाइल नंबर Change या लिंक करवाना चाहते हैं , तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही हैं |
यह भी पढ़े – Bihar PHED Nal Jal Bharti 2025 : बिहार नल जल योजना में निरीक्षण की बम्पर भर्ती
Voter ID में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी हैं ?
आज के समय में जिस प्रकार Aadhar Card में मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी हैं , वैसे ही वोटर आईडी कार्ड में भी मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी हैं |
अगर आपके Voter Id में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं , तो आप उसे Download नहीं कर सकते हैं , इतना ही नहीं कई सरकारी कामों में जब आप Voter Id Number देते हैं , तो आपको आधार के जैसे ही OTP के द्वारा वोटर आईडी को Verify करना होता हैं |
यह भी पढ़े – MukhyaMantri Mahila Rojgar Yojana List Kaise Dekhe , Payment Status Check Bihar
Voter ID Me Mobile Number Kaise Link Karen
अब दोस्तों जैसे मैं अपने पापा के Voter ID Card में मोबाइल नंबर लिंक करने जा रहा हु , मैं जो भी Steps लूँगा उसके बारे में यहाँ नीचे लिखा गया हैं |
1. Voter Helpline App डाउनलोड अपना अकाउंट बनाये
अपने वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए , सबसे पहले आपको Play Store से Voter Helpline App को डाउनलोड करना हैं |
इस App का डाउनलोड लिंक हम यहाँ नीचे भी दे रहे हैं , लिंक पर क्लिक करके आप इस एप को सीधे Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं |
एक बार जब आप इस App को Download कर Open कर लेंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का लुक आयेगा , जैसा की आप यहाँ नीचे देख पा रहे होंगे |

अब इसके बाद आपको Three Dot पर क्लिक करके Login के आप्शन पर क्लिक करना हैं ,

जैसे ही आप Login के आप्शन पर क्लिक करेंगे , तो Apps आपको Login करने को बोलेगा , अगर आपने पहले से ही Voter Id Helpline App पर अपना अकाउंट बनाया हैं |
तो मोबाइल नंबर और OTP के जरिये यहाँ Login कर सकते हैं , लेकिन अगर अपने कभी अकाउंट नहीं बनाया हैं , तो फिर आप New Users के आप्शन पर क्लिक करेंगे |

New Users पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का Interface आएगा , अब यहाँ पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP Verify कर लेना हैं |
जिसके बाद आपका Account बन जायेगा , अब एक बार जब आपका Voter Helpline App पर अकाउंट बन जाता हैं , तो इसके बाद आपको फिर से Login के आप्शन पर क्लिक करके अपना Account Login कर लेना हैं |
2. Voter Registation पर क्लिक करके FORM 8 को भरे
अच्छा जब आप Voter Helpline App में अपने अकाउंट से Login हो जाते हैं , तो इसके बाद आपको Voter Registation के आप्शन पर क्लिक करके FORM 8 पर क्लिक करना हैं ,
आप जैसे ही FORM 8 पर क्लिक करेंगे , आपके सामने कुछ इस प्रकार का वेबपेज खुलकर आएगा , अब यहाँ पर आपको Other Elector के आप्शन पर क्लिक करके अपना Voter Id Number डालना हैं |

जैसे ही आप Voter Id Number डालेंगे आपके सामने वोटर आईडी कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी , आपको जानकारी एक बार मिला लेनी की क्या वाकई में यह आपका या उनका ही आईडी कार्ड हैं , जिनका आप सुधार करना चाहते हैं |

सही तरीके से जाँचने के बाद अब आपको Okay के आप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना हैं |
3. Correction of Entries in Existing Electoral Roll के आप्शन पर क्लिक करें
एक बार जब आप Okay के आप्शन पर क्लिक कर देते हैं , तो इसके बाद Correction of Entries in Existing Electoral Roll के आप्शन पर क्लिक करना हैं ,

4. Application for Correction of Entries in Existing Electoral Roll के आप्शन में मोबाइल नंबर डाले
आप जब Okay के आप्शन पर क्लिक करेंगे , तो आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा , आपको उस फॉर्म में कुछ छेड़ छाड़ नहीं करना हैं ,
बस आपको Application for Correction of Entries in Existing Electoral Roll के आप्शन में आकर अपना मोबाइल नंबर के आप्शन पर क्लिक करना हैं |

इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर Next के आप्शन पर क्लिक करना हैं , अब नीचे आकर आपको पहले Captcha भरना हैं |
और उसके बाद आपको Send OTP के आप्शन पर क्लिक करना हैं | जिसके बाद आपके नए वाले नंबर पर एक OTP जायेगा ,
आपको उस OTP को डालकर Verify कर लेना हैं |

उसके बाद आपको Preview AND Submit के आप्शन पर क्लिक करना हैं , जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरफ का एक pdf page खुलकर आएगा |

अब बस नीचे आपको Final Submit के आप्शन पर क्लिक करना हैं , जिसके बाद आपका Form Submit हो जायेगा और आपको एक reference number मिलेगा जिसे आपको Note करके रख लेना हैं |
अभी Election Commission का एक नया नियम आया हैं , E-sign तो हो सकता हैं , की जब आप Voter Id Update करने जाएँ तो आपको E-Sign करना पड़े |
जिसमे आपको Aadhar OTP के जरिये अपना Voter ID का E-Sign करना पड़ेगा ,
नोट कीजिये – तो दोस्तों कुछ इस तरह आप अभी के समय में Voter ID में अपना मोबाइल नंबर लिंक या Chgange कर सकते हैं |
Voter ID में कौन सा नंबर लिंक हैं , कैसे मालुम करें
आखिर आपके Voter ID में कौन सा नंबर लिंक हैं , इसे देखने के लिए आपको Play Store से Voter Helpline App को डाउनलोड करके Download Voter Id के आप्शन पर क्लिक करके अपना वोटर आईडी डाउनलोड करना हैं |
जिसके बाद आपका आपको OTP डालने को कहेगा , वहां पर आपको आपका नंबर के कुछ अंक दिखाई पड़ेंगे , जिससे आपको मालूम पड़ जायेगा , की आखिर मेरे Voter ID में कौन सा नंबर लिंक हैं |
Important Link
| Download Voter Helpline App | Download Voter Helpline |
| Voter Official Website | Voter Official Website |
| Our YouTube Channel | Subscribe |
यह भी पढ़े : Bihar Jeevika Member List Check Online 2025 : जीविका में अपना नाम कैसे देखे जुड़ा है की नहीं