इंडिया में आज के समय में Delivery Business एक प्रॉफिटेबल बिजनेस माना जा रहा है।
और साथ में एक डिलीवरी फ्रेंचाइजी को Run करने में जो मजा आता हैं, वो शायद ही किसी और बिजनेस में आता होगा , मतलब आप खुद सोचिए ना की आप शहर के एक कोने में बैठकर या अपना ऑफिस खोलकर अपने पूरे एरिया में पार्सल डिलीवर करवा रहे हैं।

अब देखिए दोस्तो वैसे तो भारत में बहुत सारी ऐसी Logistic Company हैं, जो डिलीवरी फ्रेंचाइजी शुरू करने का मौका आपको देती हैं।
लेकिन वह सब पुराना हैं, जिसके कारण उनका डिलीवरी फ्रेंचाइजी आपको हर एक एरिया में मिल जायेगा , और एक जब किसी कंपनी का कही डिलीवरी फ्रेंचाइजी खुल जाता हैं।
तो दोस्तो क्या इसका मतलब यह हुआ हैं, की आप अपने Delivery Franchise Business के सपने को भूल जाए ।
तो कंपनी उस लोकेशन पर डिलीवरी फ्रेंचाइजी को नही देती हैं, हां अगर शहर बड़ा है तो से सकती हैं।
बिलकुल भी नही क्योंकि आप अब Meesho का भी Delivery Franchise खोल सकते हैं।
तो दोस्तो इस पोस्ट के हम आपको Meesho Delivery Franchise Kaise Khole के बारे में बताने ही जा रहे हैं।
Meesho Delivery Franchise क्या हैं ?
आपको बता दे दोस्तो की Meesho ने 7 फरवरी, 2024 को खुद का Logistic Company ( Valmo Private Limited) को लांच किया था ।
बस Valmo के डिलीवरी फ्रेंचाइजी बिज़नेस को ही Meesho Delivery Franchise Business के नाम से जाना जाता हैं।
चुकी Valmo एक नया लॉजिस्ट कंपनी हैं, इसलिए इसके डिलीवरी Hub अभी केवल सीमित शहरों में ही मौजूद हैं, तो कंपनी को अभी उन नए लॉजिस्टिक पार्टनर का जरूरत है जो अपने शहर में Valmo का डिलीवरी हब खोलकर पैसा कमाना चाहते हैं।
क्या Meesho ( Valmo) का डिलीवरी फ्रेंचाइजी खोलना सही रहेगा
आपको शायद यह जानकार हैरानी होगी , की Meesho पर रोजाना तकरीबन 4.9 मिलियन आर्डर होते हैं। वही अमेजन फ्लिपकार्ट पर 3.6 मिलियन आर्डर रोजाना होता हैं।
तो Per Day Order के मामले में मीशो कंपनी बहुत आगे हैं। इसका पकड़ ग्रामीण इलाको में बहुत ज्यादा हैं।
तो अगर आप अपना Valmo Delivery Franchise ग्रामीण इलाको या Tier 2 , 3 इलाको में खोलते हैं, तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत प्रॉफिटेबल हो सकता है।
✅ आपकी कमाई – हमारे Source के मुताबिक Meesho का डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेकर आप हर एक आर्डर पर 20 से 25 की कमाई कर सकते हैं। वही त्योहार वाले सीजन में आप 30 से 35 तक की कमाई कर सकते हैं।
Meesho Delivery Franchise Cost
मीशों यानी की Valmo का डिलीवरी फ्रेंचाइजी सेटअप करने में आपको कुल 2 से 3 लाख के खर्च आएगा ।
इतने रुपए में कंप्यूटर और अन्य सेटअप आ जायेंगे , लेकिन दोस्तो 3 लाख का खर्च तब आएगा , जब आपके पास पहले से बना बनाया 100 से 300 स्क्वायर फीट का ग्राउंड फ्लोर पर खाली जगह होगा ।
नही तो अगर आप मकान बनवाने लग जाइएगा, तो आपका Cost 8 लाख तक जा सकता हैं।
Meesho Delivery Franchise के लिए योग्यता
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए ( सिर्फ इंडियन ही मीशो का डिलीवरी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं )
- आपकी Age कम से कम 18 साल होना चाहिए , अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं हैं।
- आपके पास ग्राउड फ्लोर पर 100 से 300 स्क्वायर फीट का खाली Space होना चाहिए ।
- इन्वेस्टमेंट के लिए 2 से 3 लाख रुपए होने चाहिए
- इसके अलावा आपके पास एक चालू खाता होना चाहिए ।
तो यह सारी योग्यता हैं, अगर आपको Valmo का डिलीवरी फ्रेंचाइजी खोलना हैं, तो इन योग्यताओं को आपको पूरा करना होगा ।
Meesho delivery franchise Kaise Le
अगर आप अभी के समय में Meesho Delivery Franchise लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा ।
1. पहले यह देखे की आपके एरिया में पहले से डिलीवरी हब हैं की नही
मीशो की डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप एक मिनट के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं,
लेकिन उससे पहले आपको यह देखना हैं, की आपके एरिया में कहीं पहले से तो कोई Meesho का डिलीवरी Hub नही हैं। क्योंकि ऐसा होता हैं तो आपको Meesho का डिलीवरी फ्रेंचाइजी हो सकता हैं की ना मिले ।
हां अगर शहर बड़ा हैं, तो हो सकता हैं की आपको मिल जाए , क्योंकि बड़े शहरों में 1 से ज्यादा भी डिलीवरी हब चलेगा ।
✅ आप गूगल पर सर्च कीजिए Valmo लॉजिस्टिक Near Me अगर आपके शहर में Valmo का डिलीवरी Hub होगा तो वो दिख जायेगा , अगर नही दिख रहा हैं तो टेंशन लेने वाली कोई बात नही हैं, आप बस डिलीवरी हब शुरू करने के लिए फॉर्म भर दे ।
2. www.valmo.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें
अब दोस्तो जब आप एक बार यह देख लेते हैं, की आखिर आपके एरिया में Valmo का डिलीवरी हब नही हैं।
तो बस इसके बाद आपको सीधे https://www.valmo.in/ वेबसाइट पर जाना हैं।
जब आप इस वेबसाइट पर आयेंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का लुक आएगा , जैसा की आप यहां नीचे देख सकते हैं।

अब यहां पर बस आपको Join Us Now के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं, जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा ।

इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी बतानी होगी ।
- आपका नाम
- कॉन्टैक्ट नंबर
- शहर
- पिन कोड
- और अंत में अपना मैसेज
मैसेज में आपको एप्लीकेशन के फॉर्मेट में अच्छे से लिखना होगा , की आप अपने शहर में Valmo का डिलीवरी हब खोलना चाहते हैं, आपके पास इन्वेस्टमेंट के लिए रुपया है ।
और आपके पास प्राप्त खाली स्पेस भी हैं।
इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
3. 10 से 15 दिन में जवाब मिलेगा
अब एक बार जब आप इस फॉर्म को अच्छे से भर देते हैं, तो इसके बाद बस आपको 10 से 15 दिन का इंतजार करना हैं।
इतने दिनो के अंदर Valmo या Meesho की टीम आपको आपके ईमेल पर डिलीवरी हब शुरू करने से जुड़े नियम कानून का दस्तावेज भेजेगी ।
जिसके बाद आप Meesho का डिलीवरी फ्रेंचाइजी के सकते हैं।
यह भी पढ़े
निष्कर्ष
तो दोस्तो आशा नहीं पूरा बिस्वास हैं, की आपको हमारा पोस्ट ( Meesho Delivery Franchise Kaise Khole) बहुत हेल्पफुल लगा होगा ।
अब वैसे तो दोस्तो हमने इस पोस्ट में आपको मीशाे डिलीवरी फ्रेंचाइजी खोलने के बारे में पूरा जानकारी दिया हैं, लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल हैं।
तो आप उसके बारे में कमेंट में पूछिए 15 मिनट के अंदर अंदर हमारी टीम आपको जवाब देगी ।