Bihar Jeevika Member List Kaise Check Kare ( बिहार जीविका लिस्ट 10 हजार वाला ) 2025

Bihar Jeevika Member List Kaise Check Kare – क्या आपको भी यह जानना हैं , की आखिर बिहार जीविका लिस्ट में आपका नाम हैं की नहीं , तो समझ लीजिये की आपका काम बन गया |

क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल से बिहार का जीविका लिस्ट कैसे देखा जाता हैं , उसके बारे में बताने जा रहे हैं , अब जैसा की आप जानते हैं दोस्तों की जो महिला जीविका से जुडी हैं |

उन्हें समय समय पर बिहार सरकार के तरफ से बहुत सारी सरकारी सुविधाएँ का लाभ दिया जाता हैं , जैसे की अभी फिलहाल महिला रोजगार योजना के तहद जीविका से जुडी महिलाओं को 10000 रूपए का अनुदान बिहार सरकार बिलकुल फ्री में दे रही हैं |

इसके आलवा जीविका से जुडी महिला को काफी कम ब्याज पर लोन भी मिलता हैं , खैर यह सब बात अगर आप जीविका से जुडी हैं तो जानती ही होगी ,

तो चलिए अब हम Bihar Jiveeka Member List Download करने का तरीका बताते हैं |

बिहार जीविका लिस्ट कैसे देखे और डाउनलोड करें ( Bihar Jiveeka List Kaise Dekhe )

यहाँ नीचे हम जीविका लिस्ट चेक करने का Process बता रहे हैं , इसके आलवा हम यहाँ नीचे एक YouTube Video भी दे रहे हैं , जिसे देखकर आप और अच्छे से समझ पाएंगे , की आखिर जीविका लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें |

#1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए

आपकी जानकारी के लिए बता दे दोस्तों की बिहार जीविका मेम्बर लिस्ट का ऑफिसियल वेबसाइट nrlm.gov.in हैं , और इस वेबसाइट पर Block Wise SHG member List का एक आप्शन हैं |

आप इसी सेक्शन में जाकर बिहार में मौजूद किसी भी जिले के किसी भी गाँव में मौजूद जीविका लिस्ट को निकाल सकते हैं |

तो इस सेक्शन पर जाने के लिए आपको https://nrlm.gov.in/BlockWiseSHGMemebrsAction.do?methodName=showShgMembers&encd=0 इस लिंक पर जाना हैं |

जब आप इस लिंक पर जायेंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का WebPages खुलकर , आएगा जैसा की आप यहाँ नीचे दिए गए फोटो में देख पा रहे होंगे |

2. अपना State और जिला चुने

जब आप बिहार जीविका मेम्बर लिस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाए हैं , तो वहां पर आपको सबसे पहले State और District चुनने का आप्शन मिलता हैं |

तो अगर आप बिहार से हैं , तो State के आप्शन में आप बिहार को Choose कर लेंगे , और उसके बाद आपको अपना जिला चुन लेना हैं |

नीचे दिए गए Image में आप देख पा रहे होंगे , की हमने अपना State बिहार को Choose करके अपना जिला चुन लिया हैं |

3. अपना Block और Gram Panchayat को चुने

जब आप अपना State और District को चुन लेते हैं , तो आपके जिले में जितने भी ब्लाक होंगे वो आपके सामने दिख जायेगा |

तो अब बस आपको अपना Block को Choose कर लेना हैं , और Block Choose करने के बाद आपको अपना Gram Panchayat Choose कर लेना हैं |

उदहारण के लिए मेरा ब्लाक Baniapur पड़ता हैं , और ग्राम पंचायत Sahajitpur पड़ता हैं , तो देखिये मैंने कैसे अपना ब्लाक और ग्राम पंचायत Choose कर लिया हैं |

4. अपना Village चुनकर Submit पर क्लिक करें

एक बार जब आप अपना Block और Gram Panchayat चुन लेते हैं , तो इसके बाद आपके ग्राम पंचायत में जितने भी Village होते हैं , वो आपके सामने आ जाते हैं |

अब बस आपको अपना Village Choose करना हैं , और उसके बाद आपको Submit के आप्शन पर क्लिक कर देना हैं , Submit के आप्शन पर क्लिक करते ही आपके गाँव में जितने भी जीविका मेम्बर होगी उनका लिस्ट आपके सामने आ जायेगा |

अब मान लीजिये की आपको जीविका मेम्बर लिस्ट हमेशा के लिए अपने मोबाइल में डाउनलोड करना हैं , तो उसके लिए आप Right Side में दिख रहे PDF के आप्शन पर क्लिक करेंगे तो |

जीविका का लिस्ट आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा |

Jeevika Payment List

😚कृपया नोट कीजिये – तो दोस्तों कुछ इस तरह आप बिहार जीविका मेम्बर लिस्ट देख और अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं | आशा नहीं पूरा उम्मीद है की अब आप जीविका लिस्ट अपने मोबाइल फ़ोन से चेक कर पाएंगी |

जीविका लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें

अगर आपका नाम जीविका लिस्ट में नहीं मिलता हैं , तो आपको अपने जीविका दीदी से मिलना होगा | क्योंकि गाँव में जीविका में नाम ऑफलाइन फॉर्म भरकर जोड़ा जाता हैं |

तो ऐसा कई बार होता हैं , की आप फॉर्म भरकर तो दे देते हैं , लेकिन वो फॉर्म आपकी जीविका दीदी आगे जमा नहीं करती हैं |

Important Link

बिहार जीविका का लिस्ट Jiveeka List 2025
जीविका का ऑफिसियल वेबसाइट https://nrlm.gov.in/ | https://brlps.in/
महिला रोजगार योजना का लिस्ट चेक लिस्ट

Sonu Kumar is an SEO specialist and content creator known for his Hindi blogs. He is the founder of two notable platforms: LiteHindi.in and Earnwithsonu.in.

Leave a Comment