DBT Kis Account Se Link Hai Kaise Pata Kare : दोस्तों आज के समय में सरकारी योजना या किसी तरह Scholrership का पैसा आपके उसी बैंक अकाउंट में आता हैं , जिसमे DBT चालू रहता हैं |
अब दोस्तों हमारी देश की भोली भाली जनता को यह भी मालूम नहीं हैं , की आखिर उनके किस बैंक अकाउंट में DBT चालू हैं , अगर आपके पास भी 1 से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं और आप यह जानना चाहते हैं की आखिर किस बैंक अकाउंट के साथ DBT Enable हैं |

तो आज के इस पोस्ट को आप अंत तक पढ़िए , मैं आपको भरोसा दिलाता हु की पोस्ट को पढने के बाद , आप खुद अपने मोबाइल से DBT Bank Account Check कर पाएंगे |
यह भी पढ़े : Mahila Rojgar Yojana Payment Status : इन गलती के कारण नहीं मिल सकता हैं, आपको जीविका का पैसा
DBT Bank Account क्या होता हैं ?
जो बैंक अकाउंट सरकारी पैसा आने के लिए सरकार के Record में होता हैं , उसी को हम dbt bank account कहते हैं | DBT का फुल फॉर्म Direct Benefit Transfer होता हैं |
वैसे तो दोस्तों DBT बैंक अकाउंट वही होता हैं , जो आपके आधार के साथ लिंक होता हैं | लेकिन दोस्तों आधार कार्ड के साथ तो 1 से ज्यादा भी बैंक अकाउंट लिंक हो सकते हैं |
इस स्थिति में आपके उस बैंक अकाउंट को DBT Enable माना जायेगा , जो हाल फिलहाल Adhar Card के जरिये इस्तेमाल किया गया हैं ,
उदहारण के साथ समझिये
मान लीजिये की आपके पास 2 बैंक अकाउंट हैं , PNB और SBI
अब मान लीजिये की आपने 2022 में अपना पहला खाता PNB को आधार कार्ड के जरिये Open करवाया था , तो यह आपका DBT खाता बन गया , क्योंकि यह आपके आधार कार्ड के साथ लिंक हैं |
और अभी आप 2025 में SBI में भी आधार कार्ड के जरिये अपना खाता खुलवा लिए , अब आधार तो दोनों बैंक अकाउंट में लिंक हैं , तो इस स्थिति में आपका DBT खाता कौन होगा |
बता दे की ऐसी स्थिति में आपका DBT Account हो होगा , जिसका USE हाल फिलहाल Aadhar Card के जरिये किया गया हैं , जैसे मान लीजिये की आपने हाल फिलहाल में अपने SBI Account से Fingerprint के जरिये किसी साइबर कैफ़े पर जाकर पैसा निकाला हैं |
तो आपका SBI Bank Account DBT Enable माना जायेगा , वही अगर आप फिर से PNB Bank Account से आधार कार्ड के जरिये पैसा निकाल लेते हैं , तो आपका DBT Account PNB हो जायेगा |
नोट कीजिए – दोस्तों आप NPCI के वेबसाइट पर जाकर अपना DBT Account Change भी कर सकते हैं , अगर आप चाहते हैं , की आपके इस खाते से DBT हटकर उस खाते में चला जाये , तो ऐसा आप घर बैठे कर सकते हैं |
DBT Kis Account Se Link Hai Kaise Pata Kare
#1. base.npci.org.in/base/homepage वेबसाइट पर जाए
आपके किस बैंक अकाउंट के साथ DBT Enable हैं , इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://base.npci.org.in/base/homepage वेबसाइट पर जाना हैं |
आपको बता दे की यह National Payment Corparation India की ऑफिसियल वेबसाइट हैं , जहाँ से आप DBT Check करने के साथ साथ अपना DBT Change भी कर सकते हैं |
अब जब दोस्तों आप इस वेबसाइट पर जायेंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का लुक आएगा जैसा की आप यहाँ नीचे दिए गए फोटो में देख पा रहे होंगे |

#2. Aadhaar Mapped Status के आप्शन पर क्लिक करें
एक बार जब आप इस NPCI की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाते हैं , तो आपको Right Side में Aadhaar Mapped Status का एक आप्शन मिलेगा , बस आपको इसपर क्लिक करके आपको अपना आधार नंबर लिख देना हैं |

अपना आधार कार्ड नंबर लिखने के बाद आपको Captcha लिख देना हैं , उसके बाद आपको Check Status के आप्शन पर क्लिक कर देना हैं |
#3. OTP डालकर Verify कीजिए
एक बार जब आप दोस्तों अपना Aadhar Number डालकर Check Status के आप्शन पर क्लिक करते हैं , तो उसके बाद आपके आधार कार्ड में जो भी मोबाइल नंबर लिंक हैं |
उसपर OTP जायेगा ,
आप जैसे ही OTP डालकर Verify के आप्शन पर क्लिक करते हैं , आपके सामने उस Bank Account का नाम आ जाता हैं जो DBT के लिए चालु हैं |

जैसे की यहाँ पर आप देख सकते हैं , की मेरा Punjab Nation Bank में DBT चालु हैं |
यह भी पढ़े
निष्कर्ष
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको DBT Kaise Check Kare के बारे में पुरी जानकारी देने की कोशिश की है , अब वैसे तो दोस्तों सच कहूँ तो हमने पूरी कोशिश की हम आपको DBT Kis Account Se Link Hai Kaise Pata Kare के बारे में पुरी जानकारी दे सके |
लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल हैं , तो आप हमें उसके बारे में नीचे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं , हम या हमारी टीम 15 मिनट के अन्दर अन्दर आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देगी |