Mahila Rojgar Yojana Payment Status : इन गलती के कारण नहीं मिल सकता हैं, आपको जीविका का पैसा

जैसा की आप जानते हैं, दोस्तो की बिहार में अभी महिला रोजगार योजना चल रहा हैं। अगर आप इस योजना का नाम पहली बार सुन रहे हैं।

तो मैं आपको सुझाव दूंगा की आप हमारा पोस्ट ( बिहार महिला रोजगार योजना क्या हैं ) को पढ़ लीजिए

अब ऐसी बहुत सारी महिला हैं, जिनको अभी तक जीविका का पैसा नहीं मिला रहा हैं । हालांकि दोस्तो जीविका का पैसा टोटल 14 किस्तो में आने वाला हैं।

और अभी तक तीन किस्त ही मिला हैं, तो हो सकता है की आने वाले दिनों में जब बाकी के किस्त आए तो आपको बिहार सरकार जीविका का पैसा आपके अकाउंट में भेज दे ।

यह भी पढ़े : महिला रोजगार का अगला किस्त इस तारिक को आएगा , लिस्ट में देखे अपना नाम

लेकिन आज के इस पोस्ट में हम वह संभावित कारण जानेंगे , जिसके कारण से हो सकता हैं की आपको जीविका का पैसा ना मिले ।

1. आपका खाता DBT Enabled ना होना

आपको बता दे की जीविका का पैसा बिहार सरकार सिर्फ DBT Enabled खाते में दे रही हैं। जिसका मतलब यह हैं की आपके खाते में आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए ।

अगर आपने जीविका मे फॉर्म भरते समय जो बैंक अकाउंट नंबर दिया हैं, उसने आधार लिंक नही हैं तो आपको पैसा नही मिलेगा ।

अगर आपने गलती से ऐसा काम कर दिया हैं, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर अपने उस अकाउंट में आधार लिंक करवाए ।

लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर लिंक हैं, तो यह काम आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।।

इसके लिए बस आपको इस लिंक पर जाना हैं, https://base.npci.org.in/base/seedingRequest

जब आप इस लिंक पर जायेंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का लुक आएगा ।

यहां पर आपको अपना अकाउंट नंबर और बैंक चुनकर अपना आधार नंबर लिखना हैं, इसके बाद नीचे आपका Captcha भरकर Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।

इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको टाइप करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

जिसके बाद आपके उस बैंक अकाउंट में आपका आधार नंबर लिंक हो जायेगा ।

2. आपका Age 60 साल से ज्यादा हैं

अच्छा मैंने यह देखा हैं की जब जीविका मे 10-10 हजार रुपए आने लगे , तब सभी प्रकार की महिला जीविका में अपना नाम लिस्ट करवानी लगी ।

कई सारी ऐसी महिला हैं, जिनका Age 60 साल से ज्यादा है, और उन लोगो ने भी अपना नाम जीविका मे दर्ज करा दिया हैं।

उन लोगो को बता दे की महिला रोजगार के अंतर्गत जो ₹10000 मिल रहा हैं। वह सिर्फ 60 साल से नीचे वाली महिलाओं को मिल रहा हैं।

अगर आपका Age 60 साल से ज्यादा हैं, तो आपको 10 हजार रुपए नही मिलेगा ।

3. आपके घर में कोई सरकारी कर्मचारी हैं

अगर आपके घर में कोई सरकारी कर्मचारी है, तो भी आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।

क्योंकि गाइडलाइंस में यह साफ-साफ लिखा गया है , की जिस परिवार मैं कोई भी सरकारी कर्मचारी है उसे परिवार में से किसी भी महिला को जीविका का पैसा नही मिलेगा ।

नोट कीजिए - तो दोस्तो यह 3 कारण है, जिसके वजह से ही सकता हैं, की आपको जीविका का पैसा नही मिले 

लेकिन अगर आप इन 3 कारणों में से किसी में भी नही आते हैं, तो निश्चित रहिए अभी रोजगार योजना का 11 किस्त आने वाला हैं। तो आपका पैसा अगले किसी किस्त में आ जायेगा ।

यह भी पढ़े

निष्कर्ष

तो दोस्तो इस पोस्ट में हमने आपको टोटल 3 कारण बताया हैं, जिसके वजह से हो सकता हैं की आपको आपके जीविका का पैसा ना मिले ।

FAQ – Mahila Rojgar Yojana Payment Status

Leave a Comment