Maruti Suzuki कंपनी में जॉब कैसे पाए ( 2025 ) पुरी जानकारी

जैसा कि आप लोग जानते हैं, की Maruti Suzuki भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक हैं। इस कंपनी के साथ आज मिलकर लाखों लोग नौकरी कर रहे हैं।

ऐसे में दोस्तो अगर आपका भी अपना Maruti Suzuki कंपनी में जॉब पाने का हैं। तो आज हम आपको बताएंगे की आखिर आप किस तरह Maruti Suzuki Company में Job पाने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

मारुति सुजुकी कंपनी में जॉब के लिए आपकी योग्यता

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Maruti Suzuki कंपनी में 12 वी पास से लेकर डिप्लोमा और बीटेक उम्मीदवारों तक के लिए जॉब मौजूद हैं।

हमारे अनुभव के मुताबिक अगर आप आसानी के साथ Maruti Suzuki Company में जॉब पाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास 12 क्लास की डिग्री के साथ साथ ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए ।

क्योंकि कंपनी में ITI वाले उम्मीदवारों की वेकेंसी हमेशा खाली रहती हैं।

✅ तो यह बात आप नोट कर लीजिए की अगर आपको साल 2025 या 26 में आसानी के साथ Maruti Suzuki Company मे जॉब चाहिए तो ITI का सर्टिफिकेट तैयार रखिए ।

Maruti Suzuki Company Me Job Kaise Paye

सबसे अच्छी बात यह है, की मारुति सुजुकी कंपनी में आप जॉब पाने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन और पर्सनल जानकारी देना होता है। इसके बाद आपका एप्लीकेशन सीधे कंपनी के हर के पास चला जाता है।

इसके बाद आपका इंटरव्यू होता है और अगर आप इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो आपका कंपनी में सिलेक्शन हो जाता है।

तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आखिर किस तरह आप मारुति सुजुकी कंपनी में जॉब पाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

1. सबसे पहले https://www.marutisuzuki.com/corporate/careers? पर जाएँ

तो दोस्तों Maruti Suzuki में घर बैठे जॉब पाने के लिए आपको इसके ऑफिसियल करियर वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा ,

जब आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे , तो आप सीधे Maruti Suzuki के करियर वेबसाइट पर चले जायेंगे ,

जब आप मारुति सुजुकी के करियर वेबसाइट पर जाएंगे , तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का वेबसाइट खोल कर आएगा. जैसा कि आप यहां नीचे दिए गए गाइड इमेज में देख सकते हैं।

अब यहां पर आपको 4 कैटेगरी के जॉब देखने को मिल जाएंगे,

2. Fresher के ऑप्शन पर क्लिक करें

अब दोस्तो जैसा की हमने आपको ऊपर बताया हैं, की जब आप Maruti Suzuki के ऑफिशियल कैरियर वेबसाइट जाते हैं, तो वहां पर आपको 4 जॉब कैटेगरी दिखाई पड़ती हैं।

  1. Fresher
  2. All India Engineering Hiring
  3. Experience Professional
  4. Workman Hiring ITI

अब दोस्तो अगर आपके पास आईटीआई का डिग्री हैं, और आप उसी के Behalf पर मारुति सुजुकी कंपनी में जॉब पाना चाहते हैं। तो आप ITI वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे ।

लेकिन अगर आप सिर्फ 10 या 12 वी पास हैं, तो आप Fresher के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे ,

जब आप फ्रेशर के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे , तो आपके सामने कुछ इस तरह का एक Popup आएगा, जिसको Accept करके आप आगे बढ़ेंगे ।

3. Current Opening में अपने अनुसार जॉब खोजे

एक बार जब आप Fresher के आप्शन पर क्लिक करके Apply Now के आप्शन पर क्लिक करते हैं , तो आपके सामने एक नयी वेबसाइट खुलकर आएगी, जिसका लुक कुछ इस प्रकार का होगा |

अब इस वेबसाइट पर आपको Maruti Suzuki Company की सारी Opening Jobs मिल जाएगी , Opening Jobs का मतलब हैं मारुती सुजुकी कंपनी में चल रहे भर्ती वाला जॉब |

तो यहाँ पर आपको अपने अनुसार बढ़िया जॉब चुनना हैं , ध्यान रहे की यहाँ पर आपको अपने Education Qulification के आधार पर जॉब चुनना हैं ,

क्योंकि फॉर्म भरते समय आपको अपना certificate का नंबर भी डालना होता हैं ,

4. अब Apply Now के आप्शन पर क्लिक करके अपना फॉर्म भरे

जब आप अपने Qulification के आधार पर कोई जॉब चुनते हैं , तो आपके सामने कुछ इस तरह का Webpage Open होकर आया हैं , अब यहाँ पर आप जैसे ही Apply Now के आप्शन पर क्लिक करेंगे |

आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा |

ऊपर दिए गए इमेज में आप उस फॉर्म को देख सकते हैं , जब आप खुद से ऑनलाइन अप्लाई करेंगे तो आपके सामने भी कुछ ऐसा ही फॉर्म खुलकर आएगा |

अब यहाँ पर आपको अपनी Basic Information से लेकर Education Qulification की जानकारी काफी अच्छे तरीके से देना होगा ,

और सबसे जरुरी बात यहाँ पर आपको अपना Resume भी Submit करना पड़ेगा ,

सब कुछ की जानकारी देने के बाद बस आपको Submit के आप्शन पर क्लिक करके अपनी Application को Submit कर देना हैं , जिसके बाद आपका Job Application मारुती सुजुकी कंपनी के HR के पास चला जायेगा ,

5. अब 10 दिनों का Wait करें

एक बार जब आपका Application मारुती सुजुकी कंपनी के HR के पास चला जाता हैं , तो इसके बाद बस आपको 5 से 10 दिनों का Wait करना हैं |

इतने दिनों के अन्दर आपके Email पर उनका जबाब आ जायेगा , अगर आपके एप्लीकेशन में दम होगा यानि मेरे कहने का यह मतलब हैं की अगर कंपनी के HR Departments को लगेगा |

की आपमें वाकई काबिलियत हैं , तो वो आपको Interviews के लिए बुलाएंगे इंटरव्यूज Zoom या Google Meet के जरिये हो सकता हैं |

तो दोस्तों कुछ इस तरह आप मारुती सुजुकी कंपनी में जॉब पाने के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं ,

Maruti Suzuki Company में permanent Jobs कैसे मिलती हैं ?

अच्छा यह बड़ा सही सवाल हैं , की आखिर Maruti Suzuki Company में Parmament Jobs कैसे मिलेगी , तो इसके लिए आपको इसके Career वेबसाइट पर जाकर ही ऑनलाइन अप्लाई करना होगा |

जब आप Maruti Suzuki के करियर वेबसाइट पर जाते हैं , तो वहां पर आपको Full Time Jobs को अप्लाई करना हैं | जिसके बाद आपको इस कंपनी में permanent Jobs मिल जायेगा |

Important Link

Apply Online Apply Now
Homepage Jobwithsonu

Leave a Comment