
Pnb Bank Mobile Number Link Application In Hindi – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको PNB Bank Account में Mobile Number Update या Register करने का पूरा प्रोसेस बताने वाला हूँ |
जैसा की आप जानते ही होंगे , की अभी के समय में Bank Account में हमारा मोबाइल नंबर लिंक होना कितना जरुरी हैं , बिना मोबाइल नंबर लिंक किये ना तो आप UPI चला सकते हैं , ना ही SMS Alert का प्राप्त कर सकते हैं |
क्या हम घर बैठे PNB Bank Account में नंबर लिंक कर सकते हैं ?
100 बात की एक बात आप जान लीजिये की आप घर बैठे अपने PNB Bank Account में पहली बार मोबाइल नंबर लिंक नहीं कर सकते हैं | इसके लिए आपको ब्रांच जाना ही पड़ेगा
हाँ अगर आपके अकाउंट में पहले से कोई मोबाइल नंबर लिंक हैं , तो आप PNB Netbanking के माध्यम से उसे बदल सकते हैं , लेकिन पहली बार आप घर बैठे अपने खाते में मोबाइल नंबर लिंक नहीं कर सकते हैं |
Mobile Number Link PNB Application In Hindi
सेवा में,
प्रबंधक
पंजाब नेशनल बैंक,
[शाखा का नाम]विषय: बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करने के संबंध में।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम [आपका पूरा नाम] है और मेरा खाता संख्या [खाता संख्या] है। मेरा मोबाइल नंबर [मोबाइल नंबर] अभी तक मेरे खाते से लिंक नहीं है, जिसकी वजह से मुझे UPI लेन-देन और SMS अलर्ट प्राप्त करने में समस्या हो रही है।
कृपया मेरे बैंक खाते में निम्नलिखित मोबाइल नंबर लिंक करने की कृपा करें:
- खाता धारक का नाम: [आपका नाम]
- खाता संख्या: [खाता संख्या]
- शाखा का नाम: [शाखा का नाम]
- पता: [पूरा पता]
- मोबाइल नंबर: [मोबाइल नंबर जो लिंक करना है]
मैं सत्यापित करता/करती हूँ कि दिए गए मोबाइल नंबर का उपयोग मैं ही करता/करती हूँ और उक्त जानकारी सही है।
कृपया मेरी समस्या का समाधान कर मेरे खाते में मोबाइल नंबर लिंक करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
[आपका नाम]
[दिनांक]
[हस्ताक्षर]
इस Format का PDF Download करें
PNB Mobile Number Change Application ( In Hindi )
अगर आपके बैंक अकाउंट में पहले से ही कोई Number Chnage हैं , जिसे आप बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आप यहाँ नीचे दिए Application Format का USE कीजिये |
To,
The Branch Manager,
Punjab National Bank,
[आपकी शाखा का नाम], [जिले का नाम]Subject: मोबाइल नंबर बदलने हेतु आवेदन पत्र
Sir/Madam,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक का एक खाता धारक हूँ। मेरा खाता संख्या [यहाँ अपना खाता नंबर लिखें] है। मेरे बैंक खाते से जुड़ा हुआ पुराना मोबाइल नंबर [पुराना नंबर लिखें] अब उपयोग में नहीं है। अतः कृपया मेरे नए मोबाइल नंबर [नया मोबाइल नंबर लिखें] को मेरे खाते से लिंक कर दें ताकि मुझे एसएमएस अलर्ट, ओटीपी एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं की सुविधा मिल सके।कृपया मेरे अनुरोध पर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
आपका विश्वासी,
नाम – [आपका पूरा नाम]
खाता संख्या – [आपका अकाउंट नंबर]
पुराना मोबाइल नंबर – [पुराना नंबर]
नया मोबाइल नंबर – [नया नंबर]
पता – [आपका पूरा पता]
हस्ताक्षर – ___________
तारीख – [दिन/महीना/साल]
Pnb Bank अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले यह करें
दोस्तो जब आप बैंक अपना मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए जाते हैं। उससे पहले आपको पीएनबी बैंक के नंबर पर एक मैसेज भेजना हैं।
उस मैसेज का फॉर्मेट कुछ इस प्रकार होगा ।
MOBCHG Y ( खाता का आखिरी 4 अंक )
उदाहरण के लिए अगर आपके खाता का आखिरी चार अंक 5566 हैं। तो आप MOBCHG Y 5566 टाइप करके बैंक का ऑफिशियल नंबर 092640 92640 पर भेज देंगे ।
इसके बाद ही आपको मोबाइल नंबर लिंक करवाने जाना हैं। क्योंकि अगर आप यह काम नहीं करते हैं तो बैंक अधिकारी आपको कहेगा की आप पहले इस काम को कीजिए ।
फिर आपका एप्लीकेशन में कंप्यूटर पर चढ़ाऊंगा ।
PNB Mobile Number PDF Form

ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए , और अच्छे से भर लीजिए ।
जिसके बाद आपको इसे एप्लीकेशन के साथ अटैच करके बैंक में जमा कर देना हैं।
कितने समय बाद मोबाइल नंबर हमारे खाता में लिंक हो जाता हैं ?
जब आप बैंक में अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए एप्लीकेशन देते हैं। तो 48 घंटे के अंदर अंदर आपका मोबाइल नंबर खाते के साथ लिंक कर दिया जाता हैं।
कई बार ऐसा होगा, की आपको दोबारा भी एप्लीकेशन देना पड़ सकता हैं। क्योंकि आमतौर पर यह देखा गया हैं की पहली बार एप्लीकेशन देने पर खाता में मोबाइल नंबर लिंक होने का चांस 70% ही होता हैं।
हां लेकिन अगर आप अपना साइन वैसा ही करेंगे, जैसा आपके बैंक के रिकॉर्ड में हैं। तो फिर आप पहली बार में ही अपने खाता में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं।
Important links
| Mobile Number Link Form | Download Form |
| Application Format | Download Application PDF |